पुराने बस स्टैंड में श्रमिकों के लिए होगी व्यवस्था लालता चौक पर यातायात सुधार की पहल

0 50

सीधी!लालता चौक पर श्रमिकों के खड़े होने से बढ़ने वाली भीड़ और यातायात संबंधी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था की पहल की है। एक अक्टूबर से श्रमिकों के खड़े होने के लिए पुराने बस स्टैंड में निर्धारित स्थान की व्यवस्था की जाएगी।

शनिवार सुबह श्रम निरीक्षक ने लालता चौक पहुंचकर श्रमिकों को नई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के पुराने बस स्टैंड में निर्धारित स्थान पर खड़े होने से लालता चौक पर भीड़ कम होगी और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इस दौरान श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी भी दी गई। पात्र श्रमिकों से योजना का लाभ लेने की अपील की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment