अनुशासन, दक्षता और समर्पण का परिचय — IG रीवा जोन गौरव राजपूत ने किया सीधी पुलिस का वार्षिक निरीक्षण

0 391

 

रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत आज सीधी पहुंचे और दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के प्रथम चरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया।

निरीक्षण का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पुलिस की विभिन्न शाखाओं, प्रशिक्षण और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमरे ने किया।

IG राजपूत ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

बलवा नियंत्रण परेड में दिखी सीधी पुलिस की तत्परता और दक्षता

 

निरीक्षण के दौरान बलवा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत कड़वे ने कमांडर के रूप में दायित्व निभाया।

अश्रु गैस, कैन, राइफल और इंतज़ामी पार्टी द्वारा बलवा नियंत्रण की रणनीति का सजीव प्रदर्शन किया गया।

IG राजपूत ने सुरक्षा उपकरणों की मजबूती की जाँच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

सैनिक सम्मेलन में समस्याओं की सुनवाई — मेडिकल नशे के खिलाफ निर्णायक जंग का आह्वान

 

निरीक्षण के बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें IG राजपूत ने पुलिसकर्मियों की समस्याएँ सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा “मेडिकल नशे को जिले और संभाग से समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है। अगले छह माह में इस अवैध व्यापार को समाप्त करने के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा।”

 

 

अनुशासन, सौम्यता और कर्मशीलता ही सफलता की कुंजी — IG राजपूत

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में IG राजपूत ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा “हर अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे। क्रोध पर नियंत्रण रखे और मधुर वाणी का प्रयोग करे। मीठा बोलने वाला सदा सम्मानित होता है, जबकि कटु वाणी व्यक्ति के गुणों को भी धूमिल कर देती है।”

 

अंत में उन्होंने पुनः मेडिकल नशे के विरुद्ध निर्णायक अभियान को समाज की आत्मा को बचाने का संकल्प बताया और पुलिस-जन सहयोग से इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

 

मुख्य रूप से उपस्थित:

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत कड़वे, रक्षित निरीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमरे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं सीधी पुलिस बल।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment