विशाल जामसांवली पदयात्रा समिति ने मंडी परिसर में जिला कलेक्टर कार्यालय बनाने की मांग की

0 327

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना

 

पांढुरना, मध्य प्रदेश – विशाल जामसांवली पदयात्रा समिति ने गुरुवार को जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपकर मंडी परिसर में जिला कलेक्टर कार्यालय भवन निर्माण करने की मांग की। सौसर पूर्व विधायक रामराव महाले ने कहा कि यह निर्णय लोक हित में होना चाहिए, न कि केवल तीन लोगों के लिए।

 

पूर्व विधायक महाले ने कहा कि मंडी परिसर न केवल भौगोलिक दृष्टि से सुविधाजनक स्थान है, बल्कि यहाँ पर आवश्यक बुनियादी ढाँचा और जनसुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। यह स्थान जनता की आसान पहुँच में है, यातायात की दृष्टि से सुविधाजनक है, और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों के लिए समान रूप से उपयुक्त है।

 

महाले ने आगे कहा कि मुख्य रेलवे लाइन होने की वजह से दो-दो घंटों तक का यातायात अवरुद्ध होता है, जो इमरजेंसी में घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए, जिला कलेक्टर कार्यालय का निर्माण मंडी परिसर में किया जाना चाहिए, जिससे आम नागरिकों को प्रशासनिक कार्यों के लिए बार-बार दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 

इस अवसर पर सौसर के पूर्व विधायक रामराव महाले, विशाल जामसांवली समिति अध्यक्ष मनोज गुडधे, एड. कैलाश सांबारे, सचिन गुड्डू कावले, पूर्व सरपंच रामसू उईके, श्री अशोक भुसारी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment