जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर का सौसर में आगमन

0 304

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना

 

सौसर, मध्य प्रदेश – जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ने विकास खंड सौसर में सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ़ सौसर असोसिएशन द्वारा संचालित निशुल्क पुस्तकालय/वाचनालय वार्ड नंबर 11 सौसर में आगमन किया। इस अवसर पर उन्होंने जन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार वृंदावन आदर्श ग्राम की कल्पना को साकार करना है।

 

मोहन नागर ने बताया कि जन अभियान परिषद की कार्य योजना में स्वदेशी जागरण अभियान, सूचना केंद्र, संस्कार केंद्र आदर्श ग्राम, जैविक खेती, एक पेड़ मां के नाम अभियान गौ सेवा जैसे अन्य अभियान शामिल हैं। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने जिला की ओर से स्वागत करते हुए जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि जिला जन अभियान परिषद द्वारा निरंतर जन अभियान परिषद की कार्ययोजना अनुसार सतत कार्य में जुटा हुआ है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment