अवैध खनन पर कलेक्टर का कड़ा रुख — रातभर चली खनिज विभाग की कार्रवाई

0 412

सीधी।

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में 29 अक्टूबर की रात से 30 अक्टूबर की सुबह तक मझौली और कुसमी क्षेत्र में छापेमारी की गई।

इस दौरान ग्राम गोतरा में अवैध रेत परिवहन में प्रयुक्त एक सोनालिका ट्रैक्टर जब्त किया गया, जबकि ग्राम मसुरिहा में टाटा 407 वाहन को अवैध रेत लोडिंग करते पकड़ा गया। दोनों वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा कराया गया है।

 

वाहन चालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

खनिज अधिकारी ने कहा कि “जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।”

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस थानों में “एकता दौड़” का आयोजन

देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को जिलेभर के सभी पुलिस थानों में “एकता दौड़” का आयोजन किया जाएगा।

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड, सीधी से सुबह 8 बजे शुरू होगा और सम्राट चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है।

 

दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य और पुलिस बल शामिल होंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment