V S S प्रशिक्षकों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पटना में जारी

0 317


पटना l विद्यालय शिक्षा समिति के प्रशिक्षकों ने पटना के गर्दनीबाग में जोरदार धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान बिहार प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्प्रेरक प्रशिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद थे, इस अवसर पर प्रशिक्षक जया देवी ने बताया कि हम प्रशिक्षक समुदाय प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने का कार्य 19198 से लगातार करते आ रहे हैं, जो सरकार न्यूनतम मजदूरी में हमलोग से कार्य कराती है, जिस टोला सेवक, विकास मित्र, सेविका, सहायिका, तालीम मरकज,शिक्षक को हम प्रशिक्षण देते हैं उनका सरकार मानदेय को दुगना कर दी है, लेकिन हम प्रशिक्षकों के प्रति सरकार का सौतेला व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमारी मांगे हैं कि सरकार हम सब प्रशिक्षकों को मानदेय में बढ़ोतरी करें,हमे शिक्षक के रूप में समायोजन करें,हम सब प्रशिक्षकों को नियमित नौकरी दे, वहीं प्रशिक्षक नवीन कुमार ने कहा कि हम प्रशिक्षक बिहार शिक्षा परियोजना, के तहत समग्र शिक्षा के अंतर्गत उत्प्रेरक प्रशिक्षक है, जहां हमें जिले से दूर गांव के विद्यालयों में जाकर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देने का कार्य करते हैं, और ईसके लिए सरकार हमें मात्र चार सौ रुपए ही मानदेय के रूप में भुगतान करती है, उन्होंने कहा कि हम प्रशिक्षकों का देन है की आज विद्यालय विकास योजना की राशि सिधा शिक्षा समिति के खाते में आती है, और उसके विधिवत सफल क्रियान्वयन कराने के लिए हम प्रशिक्षक हि प्रशिक्षण में बताएं है , इस दौरान उन्होंने पुरे बिहार के विद्यालयों का विकास आज देखने लायक है, उन्होंने तमाम प्रशिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, नियमित करने, यात्रा भत्ता को बढ़ाने, की मांग सरकार से की, इस अवसर पर बिहार उत्प्रेरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुनम कुमारी,संघ के सचिव प्रदीप कुमार,ससाक कुमार, सुचित कुमार,शविहा खातुन, समेत कई प्रशिक्षक धरना प्रदर्शन में शामिल थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment