हास्टल अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का किया घेराव, छात्राओं ने लगाया नए हास्टल अधीक्षिका पर जातिगत शब्द बोलने के आरोप

0 220

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी,

डिंडोरी जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसमें पिछले महीने में शिक्षकों के ट्रांसफर और हास्टल अधीक्षिका की नियुक्ति में नियमों को धज्जियां उड़ाई जाती रही है। जिसको लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं जिसकी खामियां अब सिरे दर सिरे सामने तो आ ही रही है पर प्रशासनिक अधिकारी के ना चेतने के चलते अब छात्राओं को अपने हक और अधिकार के लिए स्वयं ही सामने आना पड़ रहा है। और छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं को हास्टल अधीक्षिका को हटाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। ताजा मामला बजाग मुख्यालय में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में घेराव किया गया जिसमें छात्राओं ने हास्टल अधीक्षिका मनोरमा मरावी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपशब्दों और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने भी छात्राओं के मांग को जायज ठहराते हुए बताया कि जिला में तत्कालीन एसी के द्वारा शिक्षकों के मनमानी स्थानान्तरण और हास्टल अधीक्षिका की नियुक्ति में मनमानी तथा लापरवाही का आरोप भी लगाया है। बता दें कि बजाग विकास खंड में दो परीविक्षा अवधि की प्राथमिक शिक्षिका तक को हास्टल अधीक्षिका बना दिया है, आदिवासी कन्या आश्रम अंगई में यशोदा मरावी तथा सीनियर बालिका छात्रावास चांडा में सीमा कुशराम को हास्टल अधीक्षिका बना दिया गया है जिसको लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment