रक्षाबन्धन पर्व पर साइकिल पाकर बच्चों के चहरे खिले,

0 282

 ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क,

साइकिल वितरण योजना अंर्तगत एकीकृत माध्यमिक शाला मुड़की में 26 विद्यार्थियों को साईकिल वितरण किया गया। गौरतलब है कि निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में कक्षा 6 वी एवं 9वी में नव प्रेवेशित विद्यार्थियों को घर से विद्यालय दूरी 3 km से अधिक होने पर पात्रता अनुसार साइकिल प्रदान की जाती है। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मुड़की में डाँड़विदपुर मुड़की सरपंच श्रीमती सरिता पूसाम एवं पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष देव सिंह मरकाम की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया। सरपंच श्रीमती सरिता पूसाम ने उपस्थित बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने एवं मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के हेड मास्टर मनेन्द्र सिंह उद्दे , टी आर सिंगोर , श्रीमती समिया बनवासी , जितेन्द्र दीक्षित मुकेश कुमार उइके उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment