शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ कार्यक्रम के तहत निबंध भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन,

शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में मंगलवार दिनांक 29 जुलाई 2025 को नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत निबंध भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. नामदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ नागेंद्र सिंह, डॉ देवेंद्र कुमार सोनी, डॉ राजेश कुमार साहू, डॉ विजय अहिरवार, डॉ प्रीति सतनामी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान स्वाति साकेत एवं रिमझिम तिवारी बी.ए. प्रथम वर्ष तथा प्रथम स्थान दीपाली गोस्वामी बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान लक्ष्मी तिवारी द्वितीय स्थान सुलोचना पटेल तथा प्रथम स्थान स्वाति सिंह बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल साकेत बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। इन्होंने लघु गीत के माध्यम से नशे की बुराइयों से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्राची सिंह के द्वारा किया गया।