केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

*रिपोर्ट – नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
अनूपपुर- जिले के केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में दिनांक 29 जुलाई 2025 को भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के अनुपालन से संबंधित जरूरी सूचनाएं दी गईं। साथ ही साथ उन्हें 18 वर्ष से कम उम्र के पहले किसी भी प्रकार के वाहनों से दूर रहने और अन्य नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि आज के समय में ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल हमारी सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव आता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में अपने आसपास नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इससे विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने समाज के लिए सकारात्मक योगदान कर पाएंगे।प्राचार्य ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा और नशे के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जो उनके भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।