ग्राम गौराकन्हारी में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण कार्य संपन्न

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला डिंडोरी विकासखंड समनापुर अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्था बम्हनी ग्राम विकास समिति बम्हनी सेक्टर 04 गौरा कन्हारी अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम गौराकन्हारी में ग्राम के छिपनी नदी पर बने अस्थाई कच्चा बांध जो कि बीच से पानी रिसाव हो रहा था उसमें प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर श्रमदान कर मिट्टी बोल्डर डाल कर मरम्मत किया गया जिसमें पानी का रिसाव बंद हुआ और जल संरक्षण ठीक से होने लगा ।उक्त कार्य से जल का घरेलू उपयोग ,नहाने धोने,मवेशी को पीने हेतु पानी ,एवं कुछ भाग में सिंचाई भी किया जा सकता है।इस प्रकार से कार्य कर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण करने,अपने ग्राम,घरों को साफ सफाई रखने,गली मोहल्ला को साफ रखने,जल श्रोतों को संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया गया जिसमें की हमारे ग्राम के साथ राज्य,ओर देश भी स्वच्छ रहेगा। इस कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमती मंजुलता राव जी, सेक्टर प्रभारी सूरज प्रसाद ताम्रकार, प्रस्फुटन समिति से, टिकेश्वर बघेल, हरि सिंह, पर्वत सिंह, नरबद सिंह, इतवारी, शंभू सिंह, संतोषी, प्रियंका,चमेली बाई आदि उपस्थित रहे।