0 261

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पात्र परिवारों के नाम आवास प्लस में जोड़े जाएंगे
डिंडौरी : 10 जनवरी, 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान कर आवास प्लस की सूची को अद्यतन किया जाना है। इस संबंध में योजना के तहत पात्र परिवारों की पहचान कर नवीन सर्वे आवास प्लस 2024 मोबाइल एप से सर्वे का कार्य पूरा किया जाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत लाभ से वंचित पात्र परिवारों के सर्वेक्षण हेतु जिले की समस्त 364 ग्राम पंचायत में सर्वेयर की रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही कर सर्वेयर ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज किये जा चुके हैं। जिले के समस्त 364 ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के पोषक ग्रामों में आवास प्लस 2024 मोबाईल एप से सर्वे का कार्य प्रारंभ करने हेतु जिले में समस्त तैयारियां शासन के दिशा निर्देशानुसार पूर्ण कर ली गई हैं। इस हेतु आदेश जारी होते ही जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास के लाभ से वंचित पात्र परिवारों के नाम जोडने के लिए सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
जिले में नियुक्त समस्त 364 सर्वेयर के रजिस्ट्रेशन उपरांत आवास प्लस 2024 मोबाईल एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए ग्राम पंचायतों से मेपिंग की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण में सभी पात्र परिवारों का व्यापक रूप से जोडने हेतु मोबाइल एप्लीकेशन की सुविधा प्रदान की गई है। आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण में पात्र हितग्राही मोबाईल एप्लीकेशन से फेस आधारित प्रमाणीकर का उपयोग करके अपना सर्वे स्वयं ही कर सकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment