बिग ब्रेकिंग- सीधी कलेक्ट्रेट में धमाकेदार कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त पुलिस रीवा ने एक और रिश्वतखोर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

0 6,863

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी- यह सीधी है कि मानती नहीं। नए साल 2025 का सीधी में पहला धमाका एक रिश्वतखोर को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए रीवा लोकायुक्त पुलिस ने कर दिया है। वह भी सीधी कलेक्ट्रेट में आदिवासी विभाग कार्यालय में छापा मार कार्यवाही करते हुए एक चपरासी सुखलाल कोल की शिकायत पर डीके द्विवेदी प्रभारी सहायक आयुक्त को लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है

शिकायतकर्ता

लोकायुक्त टीम द्वारा जानकारी दी गई है कि सुकवारी छात्रावास में पदस्थ सुखलाल कोल का स्थानांतरण रोके जाने के एवज में बीस हज़ार रुपये की मांग की जा रही थी। कुछ पैसे पहले भी दिए जा चुके थे। लेकिन आज पांच हज़ार रुपये की नगद रिश्वत राशि लेते हुए इस भ्रष्ट अधिकारी को रीवा लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम द्वारा रंगे हाथों धर लिया गया है। तत्पश्चात आगे की कार्यवाही सर्किट हाउस सीधी में जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment