सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, जनसेवा का लिया संकल्प

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )
डिंडौरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देवरा आंगनवाड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि सेवा और समर्पण भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के माध्यम से संगठन के सेवा भाव को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर उनके साथ संवाद और सहयोग करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सेवा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पाराशर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
राज साहू
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला डिंडौरी