भारी बरसात में ठेकेदारों द्वारा पाइप लाइन के कार्य से सड़क हो रही नष्ट भ्रष्ट

0 5,499

सीधी- प्रशासन की नरमी कहें या फिर प्रशासन की उदासीनता के कारण बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझर खुर्द में ठेकेदारों की अपनी खूब मनमानी चल रही है! भारी बरसात के बीच सड़क के किनारे किनारे पाइपलाइन हेतु खोदी जा रही नाली से सड़क के नष्ट भ्रष्ट होने का खतरा मडरा रहा है!नकझर खुर्द के ग्रामीणों द्वारा अथक प्रयास के बाद सरकार द्वारा भारी भरकम राशि से निर्मित ग्राम पंचायत की सड़क के जीवन पर ठेकेदारों की भारी बरसात के बीच यह मनमानी ग्रहण सी बन गई है! खोदी जा रही नाली से निकली हुई मिट्टी को सड़क में लापरवाही के साथ फेंक देने के कारण दो पहिया वाहन चालक फिसल फिसल कर आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं! वहीं बड़ी गाड़ियों का भी आवागमन खूब प्रभावित हो रहा है!

आश्चर्य की बात तो यह है कि यह योजना भारी बरसात के दिनों में ही चालू होती है! गर्मी एवं ठंडी में यह न जाने कहां और क्यों गायब रहती है! ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से गुहार लगाई गई है कि प्रशासन को इस मामले पर गंभीरता एवं शीघ्रता से समुचित कदम उठाए जाने की विशेष आवश्यकता है!

*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment