ट्रक और पिकअप ने ली दो जानें

0 345

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान मो. 6264877120

सीधी: सिहावल
अमिलिया थाना एवं सिहावल चौकी अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे एक ही दिन में दो बाइक सवारों ने गवाई जान एक को आई गंभीर चोट |

पिकअप ने मोटर साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर एक की घटनास्थल पर ही हुई मौत दूसरा पहुंचा अस्पताल

सीधी जिले अंतर्गत अमिलिया थाना क्षेत्र में आज हुआ दो अलग अलग गांव में सड़क हादसा। अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्राम डिहुली में एक महिला को सीमेंट से लोड ट्रक ने रौंदा घटनास्थल पर ही हो गई मौत। यह घटना लगभग 10 बजे के आसपास हुई। दूसरी घटना 1:30 बजें सिहावल चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी में संचालित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर जिससे एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दूसरे को आई गंभीर चोट मोटरसाइकिल में दो लोग थे सवार,सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक का चल रहा उपचार..!

मृतक बाइक सवार जो कि,
शिवकुमार बंसल पिता कैलाश बंसल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर जो अपने साथी के साथ निजी कार्य के लिए अमिलिया की तरफ जा रहा था, वहीं अमिलिया की तरफ से पिकअप क्रमांक MP53 ZB 2652 तेज रफ्तार से आ रही थी जहां मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी जहां घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई।

घटना स्थल पर सिहावल पुलिस ने पहुंच कर मोर्चा संभाला, बाडी को मर्चुरी हाउस सिहावल भेज आगे की कार्यवाही में जुटी पिकअप चालक घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा।

प्राइड इंडिया न्यूज एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment