डिंडोरी के ग्राम पंचायत रूषा बंधान में 11 अप्रैल को 14 वर्ष की बच्ची का डूबने से हुई मृत्यु

गांव में सोख का माहौल व्याप्त लोग दहशत में।
डिंडोरी के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रूषा मॉल बंधान कल 11 अप्रैल को शाम 3:00 बजे 14 वर्षीय बच्ची तिहरिया बाई पिता जवाहरलाल बंधन में अपने छोटे-छोटे सहेलियों के साथ नहाने गई थी। जिसमें चार बच्चियों थी जिसमें से तेहरिया बाई उम्र 14 वर्ष नहाते वक्त डूबने से मृत्यु हो गई। वही साथ में नहाने वाली बच्चों के द्वारा गांव के लोगों को जानकारी दिया गया। तब जाकर के बच्ची को ग्राम के नागरिकों के द्वारा पानी से निकल गया। 3 घंटे की अथक प्रयास के बाद बच्ची को शाम 6:00 बजे पानी से बाहर निकल गया।
वहीं पुलिस ने मामला कायम कर बच्ची को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय डिंडोरी भेज दिया है जहां उसका पीएम आज हुआ है। पीएम कर बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से जिला ब्यूरो सीताराम यादव की खास रिपोर्ट