डिंडोरी के कनई संगवा ग्राम में छाया जल संकट विभाग नहीं दे रहा ध्यान

डिंडोरी, डिंडोरी के समीप ही कनई संगवा ग्राम है जहां पर जल संकट छाया हुआ है।
आपको बता दें कि कनई संगवा ग्राम में दुर्गा 3 माह से जल संकट छाया हुआ है ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को बार-बार इसकी जानकारी दी जा रही है तथा विभाग को इसकी जानकारी दी जा रही है पर अभी तक किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है ग्रामीणों का माने तो पीने के पानी के लिए गांव में तीन हैंड पंप की व्यवस्था है पर केवल एक ही हैंडपंप से पानी निकल रहा है जिसमें लंबी कतार लगा करके पानी भरने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं वही बात करें नहाने की पानी की तो नहाने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है।
ग्राम के जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार ग्रामीणों के द्वारा बोला गया है कि नदी के पानी को रोकने के लिए बंद चेक डैम इत्यादि बनवाया जाए जिससे नहाने के लिए एवं जानवरों को पानी पिलाने के लिए व्यवस्था हो सके पर इसमें शासन प्रशासन न ही ग्राम पंचायत एजेंसी आज तक ध्यान दी है।
अब देखना यह है कि इसमें शासन प्रशासन तथा ग्राम पंचायत एजेंसी क्या कार्रवाई करती है।
प्राइस इंडिया न्यूज़ से जिला ब्यूरो सीताराम यादव की खास रिपोर्ट