सीधी की चुनावी सभा में राम मंदिर जिक्र के साथ मोहन यादव ने कहा पाकिस्तान हुआ कंगाल

0 5,717

रिपोर्ट- सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा 9993 22 1450

सीधी- सीधी में विधानसभा चुरहट के हनुमानगढ़ में चुनावी सभा में दिनांक 11 अप्रैल 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 2014 का वोट भव्य राम मंदिर के लिए था, और 2024 का वोट भव्य मथुरा के लिए होना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान कंगाल हो गया है! आपका एक-एक वोट भारत को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने और मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए हो !प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही भारतवासियों का गौरव और सम्मान विश्व मानस पटल पर बढा है। पहले हमारी सीमाएं असुरक्षित हुआ करती थी, हमारे सैनिक विवश हुआ करते थे। किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही, सेना को खुली छूट दी गई और सीमा पार आतंकवाद समाप्त हुआ। आज पाकिस्तान जैसे देश घुटने के बल बैठे है! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में वोट करने की बात कही!

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हमारे सैनिकों के सर आतंकवादी काटकर पड़ोसी देश में ले जाया करते थे, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में सिर काटकर ले जाने की बात तो बहुत दूर, अब एक फटाका भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही दोनों हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठकर विश्व पटल पर चिल्लाता है कि हमने कुछ नहीं किया। यह आपके एक-एक बोट की ताकत का कमाल है। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि हम झुकने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सैनिक आंखों में आंख डालकर बात करता है। किसी ने कुछ गड़बड़ की तो घर में घुसकर मारते हैं।

ससुराल वालों को भी राम-राम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरी ससुराल विन्ध्य क्षेत्र के रीवा में है। इस नाते आप सभी लोग मेरे ससुराल वाले रिश्तेदार हुए। दोनों हाथ जोड़कर उन्होंने सभी को राम-राम कहा।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 5000 वर्ष से पूर्व एक धर्म युद्ध हुआ था, आज भी धर्म युद्ध चालू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ने भगवान प्रभु श्री राम जी के मंदिर का शिलान्यास और लोकार्पण ,उद्घाटन देखा। आगे मथुरा की बारी है!

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया है। हमने ट्रिपल तलाक समाप्त कर मुस्लिम बहनों को आजादी दी है और धारा 370 समाप्त कर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाया। जो कहते थे कि धारा 370 हटने पर तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं मिलेगा। वह आज स्वयं चूहे की तरह बिल में छुपे हुए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस समय रामनवमी का व्रत और त्योहार हम सब मना रहे हैं। इस दौरान हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना चाहिए, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को रिकॉर्ड मतों से अपना आशीर्वाद प्रदान करें!

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री और क्लस्टर प्रभारी प्रहलाद सिंह पटेल,राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत,लोकसभा चुनाव प्रभारी कमलेश्वर सिंह, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह,जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार,नगर परिषद के अध्यक्ष राम कुमार शाहू सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडलों के पदाधिकारी मोचन के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे द्वारा दी गई!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment