समनापुर विकासखंड के अहीर टोला रहंगी में छाया जल संकट पंचायत प्रतिनिधि एवं विभाग मौन

समनापुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत माधोपुर के ग्राम अहीर टोला रहंगी में छाया है जल संकट जहां पर एक नल ऐसा है जहां पर पीने के पानी में कीड़े तथा जंग लगा हुआ पानी में मिलकर के निकलता है। जिस पानी को पीने के लिए यहां के ग्रामीण मजबूर हैं। वही ग्रामीणों के माने तो लगभग 3 सालों से यह नल की स्थिति ऐसी है। ग्राम पंचायत एजेंसी एवं प्रशासन को इसकी जानकारी कई बार ग्रामीणों के द्वारा दी जा चुकी है पर आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखना यह है कि इसमें क्या कार्रवाई होती है शासन प्रशासन इसमें क्या करता है।
ग्रामीणों की अपील है कि जल्द से जल्द इस पानी रूपी समस्या का समाधान किया जाए। इस पानी को पीने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ है। अतः इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से जिला ब्यूरो सीताराम यादव की खास रिपोर्ट