संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकती हुई मिली महिला को देख मचा हड़कंप

0 918

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकती हुई मिली महिला को देख मचा हड़कंप

सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम चमरौंहा में  21 मार्च 2023 दिन सुबह, 32 वर्षीय महिला को उसके घर में पंखे से लटकता हुआ देख हड़कंप मच गया!मृतिका के पति द्वारा इसकी जानकारी सरपंच तथा अमिलिया पुलिस को दी गई!

अमिलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सिहावल मर्चुरी हाउस भेज दिया। मायके पक्ष से महिला के पिता द्वारा बताया गया कि 9 माह बाद मृतिका अपने ससुराल को लौटी थी जहाँ मृतिका के पति का उससे बन नहीं रही थी!

इस पूरे मामले को लेकर प्रधान महिला आरक्षक ममता पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम के उपरांत ही तथ्य सामने आएगा

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment