सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी हड़ताल पर, कार्यालयों में ताला बंद

0 863

सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी हड़ताल पर, कार्यालयों में ताला बंद

सीधी जिले के आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ अध्यक्ष सत्यभामा सिंह की अगुवाई में एकजुट होकर वीथिका भवन में 15 मार्च 2023 से अभी तक निरंतर अनिश्चितकालीन धरना जारी है! धरना पर बैठे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपनी मांगों को प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं! प्रमुख मांगों में 8 अप्रैल 2018 के पोषण उन्मुखीकरण कार्यक्रम में दोगुना मानदेय , सेवानिवृत्त कार्यकर्ता को 1 लाख /सहायिका को 75 हजार एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश सेवानिवृत्त को ग्रेच्युटी जैसे विभिन्न मांगों को आश्वासन में न रखकर लिखित आदेश दिया जाए! अन्यथा कार्यालय में ताला बंद हड़ताल जारी रहेगी!

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment