मनौती पूरी होने पर युवक ने देवी को चढ़ाई जीभ

0 878

मनौती पूरी होने पर युवक ने देवी को चढ़ाई जीभ

सीधी अब इसे अंधविश्वास माने या आस्था इसी का एक जीता जागता उदाहरण सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिठौली के महारानी दाई माता के मंदिर में देखने को मिला ! जहां एक युवक ने अपनी मनौती पूरी होने पर जीभ काटकर देवी मां के चरणों में अर्पित कर वहीं पर लेट गया!इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणो का हुजूम पैदा हो गया!

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी जीव चढ़ाता है उसके पश्चात देवी गीत के साथ ही भजन कीर्तन की जाती है तथा 24 घंटे के अंदर जीव कभी भी वापस आ सकती है।

थाना प्रभारी अमिलिया अशोक पांडेय का मानना है कि इस तरह के कदम प्राणघातक हो सकते हैं !लोग आस्था रखें लेकिन अंधविश्वास नहीं !पुलिस एवं डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंच गई है अभी तक युवक स्वस्थ है।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment