किचन में छुपा है अरबपति बनने का राज, रसोई में तवे को ऐसे रखें आज, 12 काम की बातें

अखिलेश कुमार शर्मा (9630316908)
शहडोल-तवा हमारे किचन की सबसे जरूरी चीज है। अगर तवा नहीं होगा तो रोटी कैसे बनेगी। आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार तवे का कितना महत्व है और यह भी कि किसी खास जगह पर किसी खास तरीके से तवा रखने पर मिल सकती है आपको बेशुमार दौलत, खुल सकते हैं किस्मत के बंद दरवाजे….
तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं।
रसोई को साफ रखें। यदि कोई महिला गंदे तवे या फिर गंदी कढ़ाई को इस्तेमाल में लाती हैं तो इसका सीधा प्रभाव उसे पति पर पड़ता है।
इसके अलावा आपके घर के बच्चे या पति नशे में लिप्त हो जाते हैं तो मान कर चलें कि ऐसा राहु के कुप्रभाव के कारण हो रहा है। आप अन्य उपायों के साथ अपनी रसोई पर भी ध्यान दीजिए कि कहीं यह तवे और कढ़ाई के गलत तरीके से रखने की वजह से तो नहीं हो रहा है…आइए जानें आपके काम की 12 बातें….
जब रात को खाना बना लें तो तवे को धो कर रखें।
जब सुबह खाना बनाने जाएं तो तवे को गरम करने के बाद रोज इस्तेमाल होने वाले नमक को तवे पर डालें
परंतु इस बात का ध्यान रखें कि नमक में कोई भी अन्य पदार्थ ना मिला रहे यानी हल्दी या लाल मिर्च ना मिला हो।
अब इसके बाद सबसे पहले 2 या 3 इंच की रोटी बना लें अब इस रोटी को ऐसे जगह रख दें जहां से कोई जानवर उसे खा सके।
ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं…