कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित

0 4

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

डिंडौरी-संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ देने के लिए ई-अनुदान डीबीटी पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। किसान 24 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम), हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिले के किसान farmer.mpdage.mp.gov.in पोर्टल पर अपने बैंक खाते से संबंधित निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट सहायक कृषि यंत्री, डिंडौरी के नाम से बनवाकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित धरोहर राशि में श्रेडर/मल्चर के लिए 5,500 रुपये, बेलर के लिए 15,000 रुपये, स्लेशर के लिए 2,000 रुपये, एसएमएस के लिए 3,500 रुपये, हे रेक/स्ट्रॉ रेक के लिए 5,000 रुपये तथा रोटोकल्टीवेटर के लिए 2,500 रुपये निर्धारित है।

रोटोकल्टीवेटर पर 40 से 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 1 लाख रुपये, बेलर पर 40 से 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 2 लाख 39 हजार 500 रुपये तथा स्लेशर पर 40 से 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 27 हजार 500 रुपये तक अनुदान का प्रावधान है। अन्य कृषि यंत्रों पर देय अनुदान की जानकारी पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

 

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

 

आवेदन के साथ आवेदक की बी-1/खतौनी की प्रति, स्वयं के बैंक पासबुक की प्रति, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना आवश्यक है। ट्रैक्टर चलित यंत्रों के लिए ट्रैक्टर की आरसी की प्रति आवश्यक होगी। रक्त संबंध में माता-पिता अथवा भाई-बहन के नाम की आरसी भी मान्य होगी।

कृषक अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक कृषि यंत्री, कृषि फार्म, समनापुर तिराहा, डिंडौरी में संपर्क कर सकते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment