शाहजहांपुर में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

0 13

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

अनुज कुमार तोमर प्रभारी निरीक्षक थाना कांट के अनुसार, 26 अगस्त को विनोद कुमार मिश्रा पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई।

 

वरिष्ठ उप निरीक्षक सुंदरलाल वर्मा, उoनिo निरीक्षक जागेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिस टीम में आरोपी रोहित और गौतम को जिन्दो वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। रोहित की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment