शाहजहांपुर में परिवार परामर्श केंद्र की पहल, दो दंपतियों में हुआ समझौता

0 17

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को 28 मामलों की सुनवाई की गई।

परामर्श के बाद रोजा और कांट थाना क्षेत्र के दो दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया और दोनों को साथ रहने के लिए सकुशल विदा किया गया।

दोनों मामलों में पति-पत्नी के बीच बातचीत कराकर पारिवारिक विवाद सुलझाया गया।

इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, परामर्शदाता शशि प्रभा कौशल, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी निशा, रश्मि चौधरी, नेहा चौहान, मौनिका कुमारी, पिंकी और शीतल चौहान मौजूद रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment