पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों पर संगोष्ठी आयोजित

0 2,114

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री साईं महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम, युवाओं को सरकारी योजनाओं एवं मेरा युवा भारत पोर्टल की दी जानकारी

सीधी। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री साईं महाविद्यालय परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ एवं ‘जन अभियान परिषद’ के संयुक्त प्रयास से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, साहित्य, कार्यों एवं विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की संचालिका रचना मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों एवं उनके उत्कृष्ट प्रयासों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ‘मेरा युवा भारत’ की जिला युवा अधिकारी गरिमा जैन ने विद्यार्थियों को मेरा भारत पोर्टल के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने समाज में युवाओं को मिलने वाले प्रोत्साहन तथा शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य इंजी. पियूष सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक विनय सोनी ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुमन सिंह, मीनाक्षी चतुर्वेदी, लक्ष्मी शंकर यादव, श्रुति सिंह, मैंसी सिंह, आकांक्षा सिंह, रीता सिंह, विवेक सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीलकमल प्रजापति सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment