पॉक्सो कानून की जानकारी देकर बच्चों को किया जागरूक, 700 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

0 7

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडे के निर्देश अनुसार। बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वितीय मनीष कुमार सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों की सुरक्षा तथा अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में बताया।

 

एसएस लॉ कॉलेज के प्रचारक जयशंकर ओझा ने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी तत्काल माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को देनी चाहिए।

 

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, पात्र लोगों को मुफ्त अधिवक्ता, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से विवादों के निस्तारण तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और डीएलएसए हेल्पलाइन 1800-180-5235 की जानकारी भी दी गई।

 

कार्यक्रम में प्रबंधक राकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग, आरएसएस प्रचारक रविंद्र विद्यार्थी, पीएलवी अनिल कुमार वर्मा, सैनिक पांडे और अदील अहमद समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। शिविर में करीब 700 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment