शाहजहांपुर में मंगलवार को एसपी सिटी ने परेड की सलामी

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के निर्देश दिए गए।
एएसपी ने महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया और उन्हें अनुशासन व पुलिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस लाइन के कार्यालयों और अभिलेखों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।