हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर फहराएं तिरंगा : सीधी विधायक रीति पाठक

9 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान, विधायक ने घर, कार्यालय, दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की

0 312

 

सीधी। सीधी विधायक रीति पाठक ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की है।

 

विधायक रीति पाठक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

 

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं तथा अपने घर, कार्यालय, दुकान और प्रतिष्ठान पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं।

 

विधायक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment