तेज रफ्तार बाइक ने छीनी दो साल के मासूम की जिंदगी, घर के बाहर खेलते समय हादसा

0 14

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में रविवार को घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

जानकारी के अनुसार अजीजगंज निवासी दो वर्षीय कार्तिक रविवार को अपने पिता के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक वहां से गुजरी और मासूम उसकी चपेट में आ गया। हादसे में कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार मिथुन की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगने के बाद मासूम जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार ने दोबारा उसके ऊपर बाइक उसके ऊपर से निकल दी।

 

गंभीर हालत में परिजन कार्तिक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही। परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे घटना की सूचना मिलती ही अजय राय चौक कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जाम को खुलवाने का प्रयास किया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई भी पहुंचे और परिजनों को समझा बूझकर जाम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था,परिजनों ने हादसे के लिए बाइक सवार की कथित लापरवाही और तेज रफ्तार को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment