विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. केपी गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0 86

 

मुबारक अली संवाददाता

जलालाबाद, शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जलालाबाद विधानसभा प्रत्याशी समाजसेवी एवं सर्जन डॉ. केपी गुप्ता अपने पुत्र अर्नव एवं अपनी टीम के साथ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर, लालबाग रौसर कोठी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अशोक, आम तथा विभिन्न प्रकार के छायादार एवं पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया।

 

कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी, स्थानीय निवासियों एवं मंदिर ट्रस्टी अरविंद कुमार कनौजिया अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।

 

डॉ. गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित सेवा एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment