प्रतिभा एक खोज” अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता आयोजित
सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं कांग्रेस की विचारधारा : ज्ञान सिंह

मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग द्वारा संचालित प्रतिभा एक खोज – सोशल मीडिया वॉरियर अभियान के अंतर्गत आज जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, डिजिटल जिम्मेदारियों तथा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों एवं पार्टी की नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक, प्रभावी और व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा को डिजिटल मंच उपलब्ध कराने तथा उन्हें संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
*प्रेस वार्ता में अभियान की रूपरेखा एवं महत्वपूर्ण तिथियों की दी जानकारी*
प्रेस वार्ता के दौरान अभियान के उद्देश्य, इसकी उपयोगिता एवं संगठनात्मक महत्व से पत्रकारों को अवगत कराया गया। साथ ही आवेदन प्रक्रिया, स्क्रीनिंग एवं इंटरव्यू से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम 01 से 03 जून 2026 तक प्रत्येक जिले में आयोजित किए जाएंगे।31 मई से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।15 जून से 19 जून 2026 तक प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी।20 जून से 23 जून 2026 तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया विभाग प्रभारी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में आवेदकों के इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।24 जून से 28 जून 2026 तक अंतिम स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी तथा 30 जून 2026 को चयन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ज्ञान ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।
ज्ञान सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को अपनी डिजिटल क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।
*विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण*
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की।
*ये रहे उपस्थित*
बैठक एवं प्रेस वार्ता में ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, विवेक सिंह, राणा प्रताप सिंह, अरविंद तिवारी, पंकज सिंह, अतुल शुक्ला, नागेश्वर साकेत, करुण सिंह, रविनाथ गोस्वामी, रामजस द्विवेदी, विनय मिश्रा, विजय द्विवेदी एवं विक्रांत परिहार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।