शाहजहांपुर पुलिस ने छे साल से हत्या के मामले फरार पति,पत्नी को किया गिरफ्तार।

पति की हत्या कर,पहचान छुपाकर हिमाचल प्रदेश में रहे रही प्रेमी संग।।
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित के चार्ज लेते ही एक्शन मोड में शाहजहांपुर की पुलिस।
6 साल से हत्या के मामले में फरार पति, पत्नी गिरफ्तार।
एस,ओ,जी एवं थाना तिलहर, सर्विलंस टीम की संयुक्त टीम की कार्यवाही
आरोपी पत्नी सुनीता गंगवार अपने पति सतीश चंद्र को खाने में जहर देकर गला दबाकर हत्या कर अपने नंदोई प्रेमी के साथ हुई थी फरार।
पुलिस के अनुसार
सुनीता गंगवार अपने पति की हत्या के बाद अपने नंदोई प्रेमी के साथ फरार हो गई थी सबसे पहले वह 2 साल नोएडा क्षेत्र में अपनी पहचान छुपा कर रहे और उसके बाद 4 साल हिमाचल प्रदेश के जनपद सोलन, तहसील बद्दी गांव झारमंझरी में रहे रहे थे,
हत्या आरोपी कपिल गंगवार माउंटेन वैली पब्लिक स्कूल बद्दी जनपद सोलन में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहा था
पुलिस टीम ने सुनीता गंगवार व कपिल गंगवार को सरयू पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
पूरी घटना यूपी के शाहजहांपुर थाना तिलहर की है 6 वर्ष पूर्व की है, मृतक सतीश चंद्र तिलहर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था, उसकी पत्नी सुनीता का अपने ही नंदोई कपिल गंगवार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जब इसकी जानकारी सतीश चंद्र को हुई तो उसने विरोध किया, तब सुनीता ने अपने प्रेमी नंदोई कपिल गंगवार के साथ मिलकर योजना बनाई और सुनीता ने अपने पति सतीश चंद्र के खाने में जहर मिला दिया उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और दोनों फरार हो गए थे,
एसपी सौरभ दीक्षित ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोई टीमों को लगाया और 25,25 हजार का ईनाम घोषित किया ,
हत्यारोपी पत्नी सुनीता गंगवार पत्नी स्वर्गीय सतीश गंगवार निवासी पिपरा थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर
उसके प्रेमी नंदोई प्रेमी कपिल गंगवार 34 वर्ष निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।