सिहावल को मिली बड़ी सौगात: उपखंड कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण, सेवाएं होंगी और सुलभ

0 282

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सिहावल। विधानसभा क्षेत्र सिहावल में प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने उपखंड कार्यालय सिहावल के नवीन भवन का मुख्य अतिथि के रूप में लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के शुरू होने से शासकीय कार्यों में गति आएगी और आमजन को एक ही स्थान पर बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

विधायक पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवीन भवन के निर्माण से न केवल प्रशासनिक कार्य सुचारू होंगे, बल्कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इस भवन के माध्यम से पारदर्शी और त्वरित सेवाएं सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत हो।

 

लोकार्पण समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीधी शैलेंद्र सोलंकी, एसडीएम राजेश शुक्ला, अतिरिक्त सीईओ धनंजय मिश्रा, जनपद सीईओ रोहित उपाध्याय, तहसीलदार जयप्रकाश पाण्डेय, बीडीओ रश्मि पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की सहभागिता रही, जिन्होंने इस नई सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment