गऊघाट में मिला जीवित नवजात शिशु, मानवता को झकझोरने वाली घटना

सीधी मध्यप्रदेश! शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे बने मददगार, सूचना मिलते ही सीधी से गऊघाट पहुंचकर नवजात को अस्पताल लेकर हुए रवाना।
सीधी। जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत गऊघाट क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिला। नवजात मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कमर्जी पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच मामले की जानकारी शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे को मिली। सूचना मिलते ही वे सीधी से गऊघाट पहुंचे और नवजात शिशु को उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए।
### इंसानियत की मिसाल बने विवेक पांडे
नवजात शिशु को सुरक्षित उपचार दिलाने के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाने की पहल की गई। घटना ने एक बार फिर नवजात बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल नवजात की स्वास्थ्य स्थिति एवं घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
अगली अपडेट कुछ ही देर में…