अमिलिया पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

0 2,114

 

25 पेटी देशी शराब और ₹10 लाख की हुंडई एक्सटर कार जब्त, कुल ₹11 लाख की संपत्ति बरामद

 

सीधी। जिले में अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध अमिलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा, कुल 225 लीटर शराब और परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सटर कार जब्त की है। जब्त सामग्री एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत ₹11 लाख बताई गई है।

 

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर.के. बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 की रात्रि करीब 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेडरी तालाब के पास एक हुंडई एक्सटर कार से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान कार से 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा, कुल 225 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख बताई गई है।

 

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹10 लाख कीमत की हुंडई एक्सटर कार भी जब्त की। इस प्रकार शराब एवं वाहन सहित कुल ₹11 लाख की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. विनोद गुप्ता पिता रामाधार गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी हटवा बरहा टोला।

2. शिब्बू कोल पिता शक्तिमान कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी हटवा बरहा टोला।

3. जान अली पिता अजमेर बक्स, उम्र 48 वर्ष, निवासी नौगवां, थाना कमर्जी, जिला सीधी।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह (46), प्रधान आरक्षक जयराम सैनी (379), आरक्षक रघुराज सिंह (531), आरक्षक बृजेश बैस (509), आरक्षक रामचरित पाण्डेय (228) एवं आरक्षक दीपेन्द्र सिंह (260) की सराहनीय भूमिका रही।

 

सीधी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment