लोक आस्था के महापर्व छठ समाजिक समरस्ता और अनुशासित जीवन शैली का महान उत्सव है,प्रो ० शुशील कुमार सिन्हा

जहानाबाद । जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष प्रो शुशील कुमार सिन्हा ने छठ पर्व के मौके पर ज़िले सहित देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जदयू जिलाध्यक्ष ने अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि लोक आस्था के महापर्व छठ यह सिर्फ पुजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं वल्कि प्राकृतिक के प्रति कृतज्ञता समाजिक,समरस्ता और अनुशासित जीवन शैली का यह महान उत्सव है। इसकी परंपरा बहुत ही पुरानी है इसका अंदाजा तो बिहार में स्थापित सुर्य मन्दिर और भगवान भास्कर की प्राचीन प्रतिमा और एतिहासिक दस्तावेजों से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि इसका उल्लेख ऋग्वेद, रामायण और महाभारत में भी सुर्य उपासना के प्रसंग मिलते हैं। वहीं बिहार में तो मौर्य काल से लेकर ब्रिटिश शासन काल तक प्रमाण बताते हैं कि सुर्य उपासना यहां की सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न हिस्सा रही हैं। उन्होंने लिखा है कि छठ की एतिहासिक लोकप्रियता ब्रिटिशकालीन साहित्य और सरकारी दस्तावेजों से पता चलता है । आज इस महा पर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय खाय से प्रारंभ हो गई है जो लोहंडा पहली अरग र्और खरना को समाप्त होगी । इस दौरान उन्होने अपने जिले के प्रसिद्ध और एतिहासिक सुर्य मन्दिर काको,सुर्य मन्दिर दक्षिणी, धरधा यमुना संगम घाट गौरक्षणी जहानाबाद,सुर्य मन्दिर घोसी,सुर्य मन्दिर कुर्मी विगहा,सुर्य मन्दिर मखदुमपुर, आदि लोक आस्था के महापर्व छठ में श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। इस दौरान उन्होंने छठ पर्व के मौके पर तमाम बिहार सहित देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार