सिहावल में सामूहिक विवाह समारोह: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

0 5,556

सीधी। सिहावल विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सीधी–सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा शामिल हुए।

कार्यक्रम में सांसद ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी राहत और सहारा बन रही है।

सांसद डॉ. मिश्रा ने भावुक शब्दों में कहा कि उनकी कामना है कि प्रदेश की बेटियों के जीवन में कभी कोई कष्ट न आए और उनका दांपत्य जीवन सुख, समृद्धि और आनंद से भरा रहे।

इस अवसर पर सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment