नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने कार्यभार ग्रहण किया

शासन की प्राथमिकता पर रहेगा फोकस, गुरुरानी।
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। सोमवार को नवागत नगर आयुक्त सौम्या रानी ने शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया।
इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारी सहित निवार्तमान नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने बुकलेट देकर उनका स्वागत किया।
रविवार रात डॉक्टर विपिन कुमार मिश्रा का तबादला उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर निबंध निदेशक के पद पर कर दिया गया था।
आई ए एस सौम्या गुरुरानी ने अपना कार्यभार ग्रहण करते ही नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया, मीडिया से बात करते हुए
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है विकास कार्यों को प्रभारी ढंग से लागू किया जाएगा, जनता का विश्वास नगर निगम प्रशासन की छवि को और बेहतर बनाना है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले वह हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज में ज्वाइन मजिस्ट्रेट और मेरठ में अंडर ट्रेनिंग रही है।