ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान सेक्टर शासन विकासखंड बैढ़न के अंतर्गत ग्राम आदर्श ग्राम पिपरा में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ

सिंगरौली 21 जनवरी 2026/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के जिला समन्वयक के नेतृत्व में नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति के कार्यक्रम समन्वयक रमेश कुमार गुर्जर, परामर्शदाता रीनू शर्मा के द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम आदर्श ग्राम पिपरा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुयें विधायक श्री शाह के द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के मत्वि को विस्तृत अवगत कराया गया। उन्होने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति समाज गौ संरक्षण,स्वालंबन एवं स्वदेशी नागरिक सेवा, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जागरूकता रैली निकाली गई, परामर्शदाता रीनू शर्मा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम समन्वयक रमेश गुर्जर के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर रामसुभग पनिका, एकतीश चंद बैश, कमलेश शाह, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजित राम वैश्य, पंचायत के सचिव बृजेंद्र वैश्य, संस्कार केंद्र के संचालक कृष्ण प्रसाद सोनी, नर्सरी के संचालक श्रीमती रंजू देवी, समस्त नवांकुर सखियां, एवं अन्य वरिष्ठ ग्रामीण जन माताएं बहने उपस्थित रही।