देवरी खुर्द शक्ति केंद्र में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर हुआ मंथन 

0 324

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

मानिकपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर के देवरी खुर्द शक्ति केंद्र में संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक SIR के जिले के प्रभारी श्री रानू तिवारी जी एवं मंडल प्रभारी श्री ज्ञानदीप त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री हीरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री श्री दिलीप झारिया, श्री राजेन्द्र तिवारी, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री हरीश ‘जित्तू’ राय, कार्यालय मंत्री विश्वनाथ, पंच परमेश्वर श्री कैलाश झारिया, श्री मनोज यादव, श्री बद्री विशाल झारिया, श्री रामरतन यादव, श्री शिवकुमार रविदास, श्रीमती प्रीति झरिया, श्री माखन झरिया सहित समस्त त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर उपस्थित रहे।

 

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय, नियमित बैठकें आयोजित करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment