पांढुरना में उत्साह: लाड़ली बहनों के खातों में आए 11 करोड़, अब 21 को युवाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला

0 509

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

 

पांढुरना। जिले में शुक्रवार का दिन महिलाओं के लिए खुशियां लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम के माखननगर से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत पांढुर्णा जिले की 73,560 बहनों के खातों में कुल 11 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये की राशि जमा की गई है।

नगर के इंदिरा मंगल भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ और नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घटोड की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘बेटी बचाओ’ और ‘बाल विवाह उन्मूलन’ के संकल्प के साथ दीप प्रज्वलन और पौधारोपण कर की गई। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी महिलाओं ने इस उत्सव में भाग लिया।

युवाओं के लिए बड़ी खबर: बुधवार को नौकरी का मौका

प्रशासन अब जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़े अवसर की तैयारी कर रहा है। आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को शासकीय आईटीआई, अमरवाड़ा रोड पर जिला स्तरीय युवा संगम (रोजगार मेला) आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में आईसर ट्रैक्टर, सुरुची फूड और एलआईसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां ऑपरेटर, टेक्नीशियन और ऑफिस सहायक जैसे पदों पर भर्ती करेंगी।

कलेक्टर ने जिले के 8वीं से स्नातक पास युवाओं से अपील की है कि वे अपने मूल दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ इस मेले का लाभ उठाने जरूर पहुंचें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment