Breaking News

मकर संक्रांति पर सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा, कार–बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल

0 352

सिंगरौली। जिले के झोंखो कर्थूआ क्षेत्र में आज मकर संक्रांति के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति को भयानक चोटें आई हैं, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

फिलहाल घायल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment