जिले के 1641 प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेला संपन्न

0 216

खेल-खेल में बच्चों ने सीखी साक्षरता और संख्या ज्ञान की बुनियादी दक्षताएँ

सीधी 01 जनवरी 2026
मिशन निपुण भारत के अंतर्गत कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (थ्स्छ) के कौशल विकसित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त 1641 प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेले का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को रुचिकर एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में सीखने का अवसर प्रदान किया गया।

एफएलएन मिशन कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें भाषा और गणित से संबंधित गतिविधियाँ शामिल रहीं। मेले में विद्यार्थियों की माताओं एवं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया, जिससे वे अपने बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें। बच्चों ने अपने माता-पिता, अभिभावकों एवं शिक्षकों के समक्ष खेल-खेल में अक्षर ज्ञान, शब्द पहचान, संख्या बोध एवं गणना जैसी बुनियादी दक्षताओं का प्रदर्शन किया।मेले की प्रभावी मॉनिटरिंग जिला एवं विकासखंड स्तर पर की गई। जिला स्तर से जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) विनय मिश्रा, सहायक जिला परियोजना समन्वयक विष्णु पांडेय तथा एफएलएन मिशन अंकुर के अंतर्गत भोपाल से आए रहीश यादव ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर मेले में सहभागिता की और गतिविधियों का अवलोकन किया।मेले के दौरान बच्चों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। सभी बच्चों ने आनंदपूर्वक गतिविधियों में भाग लेकर आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के कौशल अर्जित किए। अधिकारियों एवं शिक्षकों ने इस पहल को बच्चों की सीखने की क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।जानकारी के अनुसार, सत्र का अंतिम एफएलएन मेला आगामी मार्च माह के अंतिम सप्ताह में पुनः संपूर्ण जिले में आयोजित किया जाएगा, जिससे बच्चों की प्रगति का पुनर्मूल्यांकन एवं सुदृढ़ीकरण किया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment