मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ दर्ज कराने की अंतिम तिथि 22 जनवरी

0 257

 

सीधी 01 जनवरी 2026
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आयोग द्वारा संशोधित समय-सारणी के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 23 दिसम्बर को किया जा चुका है।

गहन पुनरीक्षण के दौरान जो मतदाता किसी कारणवश उपलब्ध नहीं हो सके थे, उन्हें संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे छूटे हुए मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। वहीं, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से पृथक कर दिए गए हैं।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीपी पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे-आपत्तियाँ 22 जनवरी 2026 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इसी अवधि में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरांत मतदाता सूची को 17 फरवरी तक अंतिम रूप से तैयार कर निर्वाचन आयोग की अनुशंसा के पश्चात 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं बीएलओ को निर्देशित किया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नवीन कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment