कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ जनवरी माह के कार्यों का शुभारंभ

0 287

सीधी 01 जनवरी 2026

कलेक्ट्रेट परिसर में जनवरी माह के शासकीय कार्यों का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के वातावरण से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment