Breaking News

सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोन नदी से अवैध रेत लोड कर भाग रहे माफिया ढेर, टाटा 407 व बाइक जप्त

0 311


सीधी (म.प्र.) | दिनांक: 01 जनवरी 2026
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान में सीधी पुलिस ने नए साल के पहले दिन बड़ी सफलता दर्ज की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस ने सोन नदी घाट से अवैध रेत लोड कर भाग रहे माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए टाटा 407 वाहन व मोटरसाइकिल जप्त की है।
रात 2 बजे छापामार कार्रवाई—मुखबिर की सूचना पर टीम रवाना
थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को 01 जनवरी की रात करीब 02:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम डेम्हा सोन नदी घाट से टाटा 407 के माध्यम से अवैध रेत निकाली जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी।
पुलिस को देखकर भागे आरोपी, वाहन छोड़कर अंधेरे में गायब
ड्रैगन टॉर्च की रोशनी में पुलिस टीम ने देखा कि टाटा 407 (MP 53 GA 2462) में आधी बॉडी रेत भरी हुई थी। पुलिस को देखते ही आरोपी वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी के कारण वाहन वहीं छोड़कर जंगल में फरार हो गए।
जप्त मशरूका
टाटा 407 वाहन (MP 53 GA 2462) — रेत लोड, अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000
एक मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000
आरोपियों पर दर्ज हुआ अपराध
फरार आरोपियों — वाहन चालक, वाहन स्वामी एवं मोहित सिंह उर्फ कल्लू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(5), 3(5) सहित खान एवं खनिज अधिनियम, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, भारतीय वन अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि वीरभान, प्र.आर. गुरु प्रसन्न सिंह, प्र.आर. (चालक) अशोक, आरक्षक के.पी. सिंह एवं आरक्षक सतीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत माफियाओं पर कार्रवाई आगे भी इसी कठोरता से जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment