सांसद राजेश मिश्रा का वादा हुआ पूरा: खंधो टोला में सड़क निर्माण से बदला विकास का स्वरूप

0 447


सीधी। जिले की सरेठी पंचायत अंतर्गत ग्राम खंधो टोला में सीधी सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने बुधवार को ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद ग्रामीणों को शाल–कंबल भी वितरित किए।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अपने दौरे के दौरान सांसद डॉ. मिश्रा ने गांव में सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को गंभीरता से लिया था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सांसद जी ने आश्वासन दिया था कि एक वर्ष के भीतर सड़क का निर्माण पूरा कर गांव को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ठीक एक वर्ष बाद अपने वादे के साथ सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पुनः खंधो टोला पहुंचे तो बदली हुई तस्वीर उनके सामने थी। गांव तक सड़क निर्माण पूर्ण हो चुका था और आवागमन से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याएँ दूर होती दिखीं। सांसद जी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की और जनहित के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और सुविधाओं के विकास के लिए सांसद जी का आभार जताते हुए कहा कि अब गांव में वास्तविक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान होने से लोगों में राहत और उम्मीद दोनों बढ़ी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment